Patna:-jdu से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं...नीतीश की तरह से ही बिहार की यात्रा पर निकल रहें हैं और इस यात्रा की शुरूआत बापू का कर्मभूमि पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से करने जा रहें हैं.

28 फरवरी से शुरू हो रही इस यात्रा का नाम उपेन्द्र कुशवाहा ने विरासत बचाओ यात्रा रखा है.यह यात्रा नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल(RLJD)के बैनर तले होगी.इस यात्रा को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जनता के सवालो और समस्या को लेकर उनकी पार्टी काम करेगी.हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे.समाजवादी विचारधारा से जुड़े बिहार के सभी महापुरुषों के जन्मस्थान और कर्मभूमि जाकर उनको नमन करेंगे.और उनकी विरासत को बचाने के लिए काम करेंगे.इसलिए उन्हौने अपनी यात्रा का नाम


हम विरासत बचाओ नमन यात्रा रखें हैं.उपेन्द्र ने कहा कि यह यात्रा 28 फ़रवरी से चंपारण के भितिहरवा से शुरू होगी. पहले चरण में 28 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी .उसके बाद होली के बाद दूसरे चरण में 15 March से यात्रा की शुरूआत होगी और 20 मार्च को इसका समापन होगा.


बतातें चलें कि 2021 में RLSP का JDU में विलय करने के बाद भी उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा की थी.उस दौरान जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया था.अब इस बार नई पार्टी के बैनर तले उपेन्द्र कुशवाहा बिहार की यात्रा पश्चिम चंपारण से करने जा रहें हैं..अब देखना है कि इस बैनर के तहत उपेन्द्र कुशवाहा के विरासत बचाओ यात्रा का रिस्पांस किस रूप में मिलता है...