जमशेदपुर : नेशनल हाइवे 220 झारखंड को ओडिशा सो जोड़ती है. लेकिन इस सड़क का हाल बदहाल है. दो राज्यों को जोड़ने वाली इस सड़क को जीवन रेखा के रूप में देखा जाता है. झारखंड ओड़िशा बॉर्डर के बालीडीह से हेंसडा तक इस सड़क पर भीषण जाम है. 3 किलोमिटर की ये जाम 4 दिनों से लगा है, जिसमें 500 से अधिक ट्रक फंसा हुआ है. ट्रक चालकों के पास भोजन तक नहीं है. उन्हे जीने के लिये जद्दोजहद करना पड़ रहा है. इलाका सुनसान है. वहां दुकान नहीं है. ट्रक चालकों के पास पीने तक को पानी नहीं है.

ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से जाम में सैकड़ों ट्रक फंसा है. इनलोगों की सुद लेने वाला कोई नहीं है. परेशान होकर ट्रक चालकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. सड़क का हाल ऐसा है कि उसपर पैदल चलना मुश्किल है. सड़क पर 4 फिट से ज्यादा गड्ढा है. आवश्यक सामाग्री वाला ट्रक भी इस जाम में फंसा है.,झारखंड और ओड़िशा के बीच संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है, इस जाम के कारण रोज करोडों रुपए के कारोबार भी प्रभावित हो रहा है.

