नुनू ठाकुर को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर

Edited By:  |
Reported By:
nunu thakur bane kisan morcha ke upadhyaksh, bjp ne saunpi badi jimmedari nunu thakur bane kisan morcha ke upadhyaksh, bjp ne saunpi badi jimmedari

मधुबनी : खबर है मधुबनी से जहां शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनू ठाकुर को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सांसद विधायक तथा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।


इस दौरान पार्टी नेताओं ने हितेंद्र नारायण ठाकुर के मनोनयन को संगठन के लिए उत्साहवर्धक एवं दूरगामी निर्णय बताते हुए कहा की इस फैसले से जहां किसानों के बीच भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ेगी वही संगठन में पूरे मिथिला में किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा ठाकुर के अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगी।

वहीं नुनू ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मधुबानी के सांसद डा अशोक कुमार यादव पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा नीतीश मिश्रा विधायक अरूणशंकर प्रसाद हरिभूषण ठाकुर बचौल एमएलसी घनश्याम ठाकुर मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव इत्यादि ने शुभकामना देते हुए पार्टी को और मजबूत होने की बात कही है ।


Copy