'नीतीश की कल्पनाशीलता देख हुए गदगद' : मणिपुर के JDU विधायको ने किया बिहार म्यूजियम का भ्रमण, CM से की भेंट

Edited By:  |
nitish ki kalpanasheelta dekh huye gadgad nitish ki kalpanasheelta dekh huye gadgad

पटना : खबर है पटना से जहां मणिपुर से आए जदयू विधायकों ने बिहार म्यूजियम का भ्रमण किया और इस दौरान उन्होंने नीतीश की कल्पनाशीलता देख उनके कायल हो गए। वहीँ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के कई पदाधिकारियों से भी मुलाकात की है।

बिहार म्यूजियम को देख मणिपुर के सभी विधायको ने मुख्यमंत्री के कल्पना की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बिहार के CM नीतीश कुमार की कल्पनाशीलता देख उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उन्होंने बताया कि यहां कई ऐतिहासिक चीजों को बहुत अच्छे से संजोया गया है।

कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मणिपुर से पटना आए विधायकों के दल जिनमे जय किशन सिंह, अरुण कुमार, सनाटे, एल एम खौटे, मो असाबुद्दीन एवं हाजी अब्दुल नासिर शामिल थे। इन सभी विधायकों को जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद अफाक अहमद, राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवीन्द्र कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह इन्हें पटना के प्रमुख दर्शनीय स्थल दिखलाने ले गए।


Copy