कई घंटे तक चली जांच,महत्वपूर्ण दस्तावेज और लैपटॉप जब्त किए जाने की खबर;दोनों नामजद अभियुक्तों से पूछताछ की भी चर्चा

रांचीःआदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंट्री के बाद झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली से पहुंचीCBI की विशेष टीम ने बीती रात नामजद अभियुक्त अजय तिर्की और ज्योत्सना करकेटा के आवास पर छापेमारी की।

दोनों के ठिकानों पर कई घंटों चला तलाशी अभियान

जानकारी के अनुसार,CBIकी टीम ने दोनों ठिकानों पर कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जांच टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और लैपटॉप जब्त किए हैं। इसके अलावा, मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को लेकर दोनों नामजद अभियुक्तों से पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।

CBIने डिजिटल उपकरणों को किया जब्त

की इस कार्रवाई को निशा भगत मौत मामले की जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को कब्जे में लिए जाने से जांच के दायरे में नए तथ्यों के सामने आने की संभावना है। हालांकि, जब्त सामग्री में क्या जानकारी मिली है, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है।

CBI की कार्रवाई के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हैं।

फिलहाल, मामले में किसी की दोषसिद्धि नहीं हुई है। जांच पूरी होने और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निशा भगत मौत मामले में किन लोगों की क्या भूमिका रही है।

रांची से राजीव मोहन की रिपोर्ट