ऋषिकेश : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से है जहां ऋषिकेश में मंगलवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया. हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए.
हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.
यह दुर्घटना ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है. बताया जा रहा है कि गूलर बाजार के पास सुबह के समय बस रेलिंग तोड़ कर 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई.हादसा में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए.
पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है. फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है.
