Nilesh Mukhiya :राजधानी पटना में निलेश मुखिया पर गोलीबारी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। यूपी STF की मदद से ये छापेमारी की जा रही है।
निलेश मुखिया मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि एक लाइनर को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि SSP इस मामले में जल्द खुलासा कर सकते हैं।
बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर
गौरतलब है कि 31 जुलाई को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास पार्षद पति निलेश मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था। उन्हें 7 से 8 गोलियां मारी गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले ही दो शूटर और एक लाइनर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

