निकाय चुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डाले वोट,निर्भीक वातावरण में की मतदान करने की अपील

Edited By:  |
nikay chunaw nikay chunaw

लातेहार: जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और बेहतर वोट प्रतिशत के साथ कीर्तिमान स्थापित करें. उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है.