Desk:-NIA और बिहार ATS ने बड़ी कार्रवाई की है.मोतिहारी से मोहम्मद याकूब उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया गया है.आर सी 31/ 2022 केस में गिरफ्तारी हुई है.


याकूब को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का मास्टर हथियार ट्रेनर माना जाता है. उसे गांधी मैदान में लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के मामले में अरेस्ट किया है। याकूब पुलिस से पहचान छुपाते हुए काफी समय से मोतिहारी में रह रहा था। इसको चकिया थाना इलाके के बांसघाट से गिरफ्तारी किया गया है। इसका कुछ महीनें पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो गांधी मैदान में ट्रेनिंग दे रहा था।


NIA और बिहार ATS ने मोहम्मद याकूब उर्फ सुल्तान को  किया गिरफ्तार

आपको बतादें कि एटीएस पटना और जिला पुलिस की टीम ने चकिया थाना क्षेत्र से इस कार्यवाई को अंजाम दिया है ।इसकी पुष्टि पूर्वी चंपारण के एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा नेकी है। यह यह गिरफ़्तारी चकिया थाना छेत्र के बास घाट गांव से हुई है । गौरतलब है कि पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था।जिसमें वह पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस, सहित कई जांच एजेंसियां कर रही थी ।लेकिन हर बार वह पुलिस और जांच एंजेसियों को चकमा देकर फरार हो जाता था। लेकिन इस बार उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।