नेचर सफारी के चक्कर में जान के पड़े लाले : 1000 फीट की ऊंचाई पर फंसी महिला, लोगों की अटकी सांसे

Edited By:  |
Reported By:
neture safari ke chakkar me jaan ke pade laale neture safari ke chakkar me jaan ke pade laale

नालंदा : खबर है नालंदा जिले के राजगीर से जहां नेचर सफारी के चक्कर में एक महिला को जान के पड़े लाले पड़ गए। दरअसल एक महिला पर्यटक राजगीर की पहाड़ियों में एडवेंचर का लुत्फ उठा रही थी। जिप लाइन ट्रैक करने के दौरान बिजली सप्लाई रुक जाने से महिला 1000 फीट की ऊंचाई पर रस्सी के बीचों बीच फंस गई। मौके पर मौजूद प्रशासन और पर्यटकों की मदद से महिला को बचाया गया।

राजगीर नेचर सफारी में बनी जिप लाइन ट्रैकर, स्काई वॉक और अन्य स्थलों का लुत्फ उठाने सैकड़ों पर्यटक हर वक्त घूमते दिखाई देते हैं। बताया जाता है कि एडवेंचर का लुत्फ उठाने के दौरान बिजली कट जाने के कारण हजारों फीट ऊपर रस्सी से लटकी हुई महिला बीचो-बीच फंस गई, जिसे स्थानीय प्रशासन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बचाया गया।

बता दें कि वह जैसे ही जिप लाइन ट्रैकर के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच गई। सेफ्टी टावर पर कोई कर्मी नहीं था। महिला टकराने के बाद बीच में जाकर फंस गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


Copy