Hindi News / सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के एक जवान घायल,एयरलिफ्ट कर...

नक्सलियों की नापाक साजिश : सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के एक जवान घायल,एयरलिफ्ट कर रांची भेजे गए

Edited By:  |
naxaliyon ki napak sajish naxaliyon ki napak sajish

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से एक बार फिर नक्सली हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है. आईईडी की चपेट में आने से 205 कोबरा बटालियन के एक जवान अनुज कुमार घायल हो गये है. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. सारंडा मेंनक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी है.

सारंडा में नहीं खत्म हो रहा नक्सलियों का गढ़

नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया गया था. बता दें कि गृह मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय और सरकार के स्तर से 31 मार्च तक नक्सलियों को सारंडा से खत्म करने का समय सीमा निर्धारित किया गया था. इसके बावजूद अब तक नक्सली सारंडा में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. सारंडा में बड़े-बड़े कुख्यात और इनामी, हार्डकोर नक्सली ,1 करोड़ के इनामी नक्सली भी सारंडा में लगभग 40 से 50 सदस्यों के दस्ते के साथ छुपे हुए हैं. नक्सल गतिविधि संचालित कर रहे हैं.

सारंडा जंगल में नक्सली अपने दस्ते के साथ सक्रिय

वहीं, नक्सलियों को सारंडा से पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में सीआरपीएफ, कोबरा झारखंड जगुआर और सुरक्षाबलों की भारी संख्या में जवान सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहा चला रहे हैं. बीते कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा. नक्सली सारंडा जंगल में अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं.

बढ़ता जा रहानक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य

सारंडा में नक्सली को समाप्त करने के लिए और नक्सल विरोधी संचालित अभियान को लेकर सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह दो बार चाईबासा आ चुके हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. 31 मार्च तक सारंडा को नक्सल मुक्त बनाने का समय सीमा निर्धारित था, इससे पूर्व भी निर्धारित किया गया था, लेकिन बार-बार समय बढ़ता बढ़ता जा रहा है.