नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी : चाईबासा में 2-2 किलो का 30 IED बम बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज

Edited By:  |
naxaliyon ke mansube per fira paani naxaliyon ke mansube per fira paani

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को टोकलो थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र दलभंगा में 2-2 किलो का 30 आईईडी बम बरामद किया है. बम बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा कारणों से इसे सुरक्षित विनिष्ट कर दिया है.

बता दें कि नक्सलियों द्वारा यह आईईडी बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और जान माल का नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान बरामद 30 आईईडी बम को सुरक्षित विस्फोट कर दिया.

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु,अनल,असीम मंडल,अजय महतो,सागेन अंगरिया,अश्विन,पिंटु लोहरा,चंदन लोहरा,अमित हांसदा उर्फ अपटन,जयकांत,रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है,जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस,कोबरा,सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक,पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा को दिनांक 04.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोकलो थाना एवं दलभंगा ओ०पी० के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है,जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस,झारखण्ड जगुआर,सीआर०पी०एफ० एवं एस०एस०बी० के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक 04.07.2025 को टोकलो थाना एवं दलभंगा ओ०पी० के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रेतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 04.07.2025 को टोकलो थाना एवं दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 30I.E.D (प्रत्येक का वजन लगभग 02-02 कि०ग्रा०) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज किया गया है. इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

अभियान दलः-

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. सी०आर०पी०एफ०

4. एस०एस०बी०

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--