Hindi News / चाईबासा में जंगल से 5- 5 किलो का 2 IED बम बरामद, बम...

नक्सलियों के मंसूबे पर फिरा पानी : चाईबासा में जंगल से 5- 5 किलो का 2 IED बम बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

Edited By:  |
naxaliyo ke mansube per fira paani naxaliyo ke mansube per fira paani

चाईबासा: बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका से चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 बम बरामद किया है. बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षा कारणों से इसको विस्फोट कर नष्ट कर दिया है.

मामले में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 , 203 , 205 , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 , 197 , 157 , 174 , 193 . 134 , 26 .11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया. सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान 14 अक्टूबर को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका से चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5- 5 किलो का 2 बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया. वहीं फिलहाल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट-----