Hindi News / पुलिस ने 10 अभियुक्तों को दबोचा, एक किशोर निरुद्ध

नवादा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने 10 अभियुक्तों को दबोचा, एक किशोर निरुद्ध

Edited By:  |
nawada mai cyber thagi giroh ka bhandafore nawada mai cyber thagi giroh ka bhandafore

नवादा: बड़ी खबर बिहार केनवादा से है जहां जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी कर10अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से19एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं6पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है.

मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इसके लिए पु०नि० सह थानाध्यक्ष वारिसलीगंज थाना के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई,जिसमें थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. पहला छापेमारी स्थल ग्राम द्वायनगर नहर के पूरब स्थित गड्ढा के पास तथा दूसरा ग्राम चकवाय हाईस्कूल के दक्षिण दिशा में सीसम के बगीचा के समीप था. कार्रवाई के दौरान कुल11लोगों को पकड़ा गया.

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार साइबर अपराधी विभिन्न कंपनियों एवं लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को ठगने का काम करते थे. इनके पास उपलब्ध कस्टमर डाटा में ग्राहकों के मोबाइल नंबर,नाम एवं पते दर्ज थे. इसी डाटा के आधार पर लोगों से संपर्क कर उन्हें आसान लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी.

इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-320/26दिनांक04.05.2026दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा66, 66B, 66Cएवं66Dके तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में छोटू कुमार,आशीष रंजन कुमार,सुनिल राउत,गुलशन कुमार,समित कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,यशराज पटेल,चंदन पटेल,नवनीत कुमार एवं समुद्रतट कुमार शामिल हैं. सभी अलग-अलग गांवों एवं थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं.

बरामद सामानों में19एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा6पन्नों का कस्टमर डाटा शामिल है. पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त लोगों की पहचान में जुटी हुई है. साइबर अपराधियों के खिलाफ नवादा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट