नवगछिया सिलेंडर ब्लास्ट ! : बैक टू बैक फटा सिलेंडर, कई घरों में लगी आग


बड़ी खबर आ रही है भागलपुर से जहां एक घर में अवैध तरीके से रखे गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान कई घरों में भी आग लगने की जानकारी आ रही है।
पूरा मामला भागलपुर जिला के नवगछिया के नोनीया पट्टी के रामचंद्र पासवान के घर में अवैध तरीके से रखे गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 10 से 12 सिलेंडर तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं मिली है।
हालाँकि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कठिन प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के मामलें की जांच की जा रही है।
वहीँ ग्रामीणों की माने तो काफी समय से यहां पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखकर कालाबाजारी की जा रही थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन यह धंधा चलता रहा और आज अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी अवैध रूप से चल रहे गैस भंडारण को लेकर करवाई की बात कही है। वही आस पास के लोग घटना से सहमे हुए हैं।