ये कैसा इश्क़ ...? : 3 बच्चों की मां को मिला प्यार में धोखा, मामला जान आप भी हो जायेंगे हैरान

Edited By:  |
Reported By:
nalanda me 3 bachchon ki maa premi sang farar nalanda me 3 bachchon ki maa premi sang farar

नालंदा : कहा जाता है प्यार अंधा होता है लेकिन 3-3 बच्चों की मां भी प्यार के चक्कर में इस कदर अंधी हो जाएगी ऐसा कभी नहीं सुना। अब कोई करें भी तो क्या करे प्यार तो प्यार होता है। ताजा मामला सामने आया है बिहार के नालंदा जिले से जिसे जान हर कोई हैरान रह गया।


मामला नालंदा थाना क्षेत्र के सोभा बिगहा गांव का बताया जा रहा है जहां दो माह पूर्व प्रेमी के झांसे में आकर अपने तीन बच्चे के साथ एक महिला फरार हो गई। इधर महिला के पिता ने नालंदा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए ज्योती कुमारी को उसके तीनो बच्चा के साथ बरामद कर लिया मगर उसका प्रेमी पुलिस के पहुंचने के पहले ही महिला का प्रेमी सारा जेवर और कपड़ा लेकर फरार हो गया।

महिला ने बताया की उसके ससुराल के ही एक लड़का इसे बहला फुसलाकर अपने साथ गुड़गांव ले गया। वहां यह सभी एकसाथ रहने लगे फिर पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही प्रेमी महिला के जेवर पर हाथ साफ़ कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 5 साल पूर्व पटना जिला के मेयूडा गांव निवासी जितेंद्र से हुई थी। उसी गांव के रहने वाला युवक से इसे प्यार हुआ और उसके प्यार में अंधी होकर अपना परिवार को छोड़ फरार हो गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि उसका पति जितेंद्र कुमार अपने साथ रखने के लिए तैयार है मगर इसे घर लेजाने के लिए तैयार नहीं है ।


Copy