' नक्सल मुक्त बना बिहार ' : DIG बोले मुंगेर जोन से हुआ नक्सलियों का सफाया, जारी रहेगी कार्रवाई

Edited By:  |
Reported By:
naksal mukt bna bihar naksal mukt bna bihar

मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां CRPF के डीजी कुलदीप सिंह के बड़े बयान- 'बिहार हुआ नक्सल मुक्त' के बाद अब मुंगेर रेंज के DIG संजय कुमार ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला अब नक्सल फ्री जोन बन गया है। सीआरपीएफ के द्वारा लगातार जारी ऑपरेशन से यह सफलता मिली है।

मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने बताया की मुंगेर जिला को नक्सल फ्री जॉन बनाने में लिय भीमबंध जंगल में कैंप स्थापित करना हमारी रणनीति का एक हिस्सा है। पहले शहर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जाता था। दो-तीन दिन अभियान चलने के बाद पुन: बंद कर दिया जाता था। लेकिन इस बार नक्सलियों के गढ में कैंप स्थापित कर हमलोग लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे है। नक्सलियों का जहां मुख्य अड्डा है वहीं रहकर हम कार्रवाई कर रहे है। इससे जहां नक्सली अब गिरफ्तार होने लगे या जंगल छोड़ भाग निकले अथवा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। नक्सलियों के पास दो रास्ता नहीं बल्कि एक ही रास्ता है वह है नक्सली अपने आप को सरेंडर कर दे, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ सिविक एक्शन प्लान चला कर लोगों के बीच पहुंच रही है। जिसका सार्थक परिणाम सामने आ रहा है, लोग मुख्यधारा से जुड़ते चले जा रहे है। इस साल के अंत तक मुंगेर रेंज को नक्सल फ्री जोन कर लिया जायेगा। नक्सलियों के पुर्नवास के लिए सरकार ने योजना बनाई है। जिसके तहत नक्सलियों को सरेंडर करने पर सरकार सहायता उपलब्ध कराती है। हम भरोसा दिलाते है कि सरेंडर करने वालों को तत्काल योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

डीआईजी ने कहा कि भीमबांध, चोरमारा एवं पैसरा में कैंप खुलने के बाद नक्सलियों पर प्रेशर बनाया गया है। उनको हर हाल में जंगल छोड़ कर भागना होगा अथवा सरेंडर करना होगा, क्योंकि हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगा। जमुई, लखीसराय और मुंगेर से घिरे भीम बांध में दो दशक से नक्सलियों का प्रभाव था। 2005 में यहीं नक्सलियों ने मुंगेर के एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू की पैसरा गांव के पास हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि चोरमारा में बालेश्वर कोड़ा सहित कई अन्य हार्डकोर नक्सलियों का घर है। हम उनके गांव में बैठक कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे है। क्योंकि नक्सलियो को उनके मांद से बाहर निकाल कर सरकार के योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा कर समाज के मुख्यधारा में लाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।


Copy