मुजफ्फरपुर की चर्चित डॉक्टर की पोती की हत्या : ब्याफ्रेंड ने किया मर्डर, मेडिकल कॉलेज में दोनों एक साथ कर रहे थे पढ़ाई

Edited By:  |
Reported By:
Murder of granddaughter of famous doctor of Muzaffarpur Murder of granddaughter of famous doctor of Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर की बेहद चर्चित डॉक्टर डॉ रंजना मिश्रा की पोती आरूषि की महाराष्ट्र के सतारा में हत्या कर दी गई है। हत्या उसके ब्वायफ्रेंड ने की है. मिल रही जानकारी के अनुसार आरूषि के व्वायफ्रेंड ध्रुव ने उसे होटल के थर्ड फ्लोर से धक्का दे दिया है. घटना के बाद आरोपी ध्रुव छिक्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना महाराष्ट्र के सतारा इलाके की है। पोस्टमार्टम के बाद आरुषि के शव को मुजफ्फरपुर लाया गया है। जिसके बाद सिकंदरपुर के मुक्ति धाम में दाह संस्कार करवा दी गई है। घटना से परिवार मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है आरूषि मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ के चर्चित डाक्टर है। आरुषि और ध्रुव एक दुसरे को चाहते थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिजन को थी। दोनो सतारा के मेडिकल कॉलेज में एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार की देर रात ध्रुव को जानकारी मिली कि आरूषि किसी और से प्यार करती है। जिसके बाद बात करने के चौथी मंजिल पर बुलाया। जिसके बाद दोनों में बकझक हुई। जिसके बाद धक्का दे दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी। परिजन वहां पहुंचे पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। देर रात उसका शव को मुजफ्फरपुर लाया गया है।

इस मामले पर आरुषि की मां दिप्ती सिंह ने बताया दोनों दोस्त थे। इस बात की जानकारी हमें थी। पहले भी लगातार धक्का दे देने की गलती किया करता था। जानकारी हम लोगों को लगी तब पहुंचकर शव को मुजफ्फरपुर लाया गया। दाह संस्कार करवा दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस कार्रवाई कर रही है।