patna:-गणतंत्र दिवस के अलर्ट के बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है..कदमकुआं के अरविंद महिला कॉलेज के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने युवक को 5 गोली मारी थी..गोलीबारी की आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई..आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है.और वे पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहें हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं.वहीं पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धड़-पकड़ करने की बात कही है.
