रांची के हिनू इलाके से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट के बाहर रखा गमला कार सवार महिला और पुरुष ने कथित तौर पर चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस चोरी का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
तस्वीर रांची के हिनू इलाके की हैं... जहां मोक्ष कैफे एंड रेस्टोरेंट के बाहर रखा गमला अचानक गायब हो गया। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पूरी तस्वीर सामने आ गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक कार रेस्टोरेंट के बाहर आकर रुकती है। कार से एक महिला और पुरुष नीचे उतरते हैं और रेस्टोरेंट के बाहर रखे गमले को उठाकर कार में रख लेते हैं। इसके बाद दोनों कार में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गमला ले जाने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामूली दिखने वाली इस चोरी ने सार्वजनिक जगहों पर रखी छोटी-छोटी चीजों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है,
