मुंगेर : नए साल के पहले दिन ही 2008 बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार ने मुंगेर प्रक्षेत्र के DIG का कार्यभार संभाल लिया है। उसके बाद DIG संजय कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा है कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी अपराध के साथ साथ नक्सलियों पर नकेल कसना इसके अलावा पेंडिंग केसों के जल्द से जल्द निष्पादन पर भी मेरा ध्यान रहेगा।
बता दें की संजय कुमार से पहले मुंगेर के DIG पंकज कुमार थे। पंकज कुमार के बाद मुंगेर प्रक्षेत्र का DIG खाली हो गया था। सरकार के निर्देश के बाद 2008 बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार ने मुंगेर प्रक्षेत्र के DIG का पद भार ग्रहण किया है।
इससे पहले संजय कुमार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में थे जहां पर सवा साल का इनका कार्यकाल रहा है उससे पहले ये मधेपुरा के SP थे।
