मोतिहारी में BDO के घर निगरानी विभाग का छापा : आय से अधिक संपत्ति मामले में कई जगहों पर चल रही जांच
मोतिहारी: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से है जहां निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शंकर सरैया के रहने वाले बीडीओ कृष्णा राम के गांव और मोतिहारी स्थित उनके आवास में छापेमारी की है. कृष्णा राम सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में बीडीओ के पद पर हैं.
आपको बता दें कि मोतिहारी के शंकर सरैया निवासी कृष्णा राम सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में बीडीओ के पोस्ट पर पदस्थापित हैं. इनके ऊपर आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का मामला निगरानी विभाग में दर्ज था. इसमें उनके ऊपर जमीन अर्जित करने के 21 मामले हैं. इसके साथ ही कई अकूत सम्पति दर्ज करने का भी आरोप लगा है. इसके विरूद्ध शनिवार को निगरानी की टीम मोतिहारी पहुंची और उनके गांव शंकर सरैया और मोतिहारी में रेंट पर रह रहे घर में छपेमारी की जा रही है. कार्यवाई अभी जारी है.
मामले को लेकर टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनके विरुद्ध मोतिहारी सहित पांच जगहों पर छपेमारी चल रही है और अभी कार्रवाई जारी है और पटना में भी छापेमारी चल रही है. कार्रवाई समाप्त होने के बाद जो भी मामले सामने आयेंगे वो बताया जाएगा.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट –





