BHAGALPUR :गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने अनोखे कारनामे की वजह से एकबार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, भागलपुर के बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर के स्थापना दिवस समारोह के दौरान वे चैन की बंशी बजाते दिखे। इस दौरान मंच पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि, उद्यमी भी मौजूद थे।

मंत्री के बगल में बैठ खर्राटे लेते दिखे विधायक जी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार के बगल में बैठे विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर ही सिर रखकर गहरी नींद में चले गये। वे सशरीर तो कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन मन से मौजूद नहीं थे। इस दौरान विधायक जी ऐसे सोए हुए थे, मानो वह जनता का काम करते-करते थक गए हों। उन्होंने कई रातों से अच्छी नींद न ली हो।

फिर सुर्खियों में JDU MLA गोपाल मंडल, सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के बगल में बैठ खर्राटे लेते दिखे विधायक जी

कार्यक्रम में गहरी नींद ले रहे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर जब मंत्री श्रवण कुमार और पीरपैंती विधायक ललन पासवान की नजर पड़ी तो दोनों ने उन्हें जगाया। जब मंच से बिहार विधान परिषद के सदस्य एनके यादव भाषण दे रहे थे, तब गोपाल मंडल सोते नजर आए। वहीं मंत्री श्रवण कुमार के भाषण के दौरान भी वह नींद लेते नज़र आए।

फिर सुर्खियों में JDU MLA गोपाल मंडल, सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के बगल में बैठ खर्राटे लेते दिखे विधायक जी