रामगढ़पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके 3 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों पर उसी लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना के संबंध में रामगढ़ एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते 21 जुलाई को बरकाकाना निवासी तीन नाबालिग लड़कियां प्लास्टिक और कबाड़ चुनने निकली थीं। इस क्रम में तीनों सीसीएल वर्कशॉप के पीछे पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद चार युवकों ने लोहे के स्क्रैप का प्रलोभन देकर वर्कशॉप की दिवार फंदवाकर तीनों नाबालिग को अंदर ले गये। जहां एक युवक साजन गोसाई ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जबकि तीन युवक अमित, प्रवीण और राजा ने दो अन्य नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ किया।