KHAGARIA : खगड़िया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। आन- बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह शहर के जेएनकेटी मैदान में हुआ, जहां जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने ध्वजारोहण किया।
झंडोत्तोलन से पूर्व जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय के साथ मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। वहीं, जिला परिषद कार्यालय भवन में कार्यवाहक जिला परिषद अध्यक्ष नितिका कुमारी ने ध्वजारोहण किया जबकि कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में मंत्री महेश्वर हजारी ने खगड़िया की उपलब्धियों को गिनाया।
