रांची: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. सदन में कार्यवाही आज शुरू होते ही भारी हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है.
दरअसल बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने मुंबई में पीरटांड़ के दो मजदूरों की मौत का मामला उठाया. विधायक सुदीप्त सोनू ने कहा कि पीरटांड के मजदूर की मुंबई में हुई मौत के बाद उसके शव को सरकार ने वापस ला दिया है. लेकिन गलत काम के दौरान मौत आपके इलाके में होती है. इसी बात को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया. भारी हंगामा के बाद स्पीकर ने 20 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.
सदन में नीरा यादव ने कहा कि जवाब सही तरीके से नहीं आता.
विधायक प्रदीप यादव ने केंद्र द्वारा रोक गए पैसे का मामला सदन में उठाया और कहा कि सदन में प्रस्ताव लाकर केंद्र से पैसा मांगाया जाय.
उधर धरने पर बैठे सिमरिया विधायक को लाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष ने अनंत ओझा को भेजा.
मथुरा महतो ने केंद्र के सौतेले व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की.
