सामने आया CM का दलित विरोधी चेहरा : मांझी पुत्र का बड़ा हमला, PM मोदी की तारीफ में गढ़े कसीदे

Edited By:  |
manjhi ke bete ne kiya cm nitish par karara hamla , kaha dalit virodhi chehra aaya samne manjhi ke bete ne kiya cm nitish par karara hamla , kaha dalit virodhi chehra aaya samne

गया : पूर्व मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व CM जीतन राम मांझी के पुत्र डॉ. संतोष कुमार सुमन ने तेलंगाना की सभा में जीतन राम मांझी और स्व. रामविलास पासवान की तारीफ करने पर PM मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही बिहार के CM नीतीश को आड़े हाथ लेते हुए उनपर करारा हमला बोला।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में दलित और अनुसूचित जनजाति के नेता जीतन राम मांझी को अपमानित करने का काम किया है. जीतन राम मांझी को बोलने से रोक दिया गया और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया, इससे नीतीश कुमार का दलित विरोधी चेहरा सामने आया है।

इतना ही नहीं संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मोदी ने जिस तरह से तेलंगाना की सभा में जीतन राम मांझी और स्व. रामविलास पासवान की उन्होंने तारीफ की, इसके लिए हम लोग उन्हें धन्यवाद देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित और वंचितों के प्रति आदर का भाव रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमलोग के साथ है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हमलोग उनका आभार प्रकट करते हैं।


Copy