मखाना किसान की बेटी बनी CBSE टॉपर : 10वीं में 99 % अंक लाकर किया कमाल, बधाइयों का लगा तांता

Edited By:  |
makhana kisan ki beti bani CBSE topper makhana kisan ki beti bani CBSE topper

पूर्णिया : CBSE दसवीं के नतीजे आ चुके हैं। पूर्णिया की बेटी प्रगति प्राणु ने 99 फीसद अंक लाकर टॉपरों में अपनी जगह बनाई है। प्रगति CBSE की सेकेंड टॉपरों में शामिल है। प्रगति को 500 में कुल 495 अंक हासिल हुए हैं। तीन विषयों में प्रगति को पूरे 100 अंक मिले हैं। प्रगति के पिता पेशे से मखाना किसान हैं। प्रगति की इस सफलता पर प्रगति के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन फूला नहीं समा रहा।

बिहार से CBSE के टॉपरों में शामिल हुईं प्रगति ने बताया कि उन्हें 500 में 495 अंक हासिल हुए हैं। गणित, अंग्रेजी और संस्कृत में उन्हें पूरे 100 अंक हासिल हुए हैं। वहीं साइंस में 99 तो वहीं सोशल साइंस में 96 अंक हासिल हुए हैं। वहीं प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल ब्राइट करियर और अपने अभिभावकों को दिया है। इधर बेटी की सफलता से गदगद प्रगति के पिता संजीव कुमार ने कहा कि एक किसान की बेटी Cbse टॉपरों में शामिल हो इससे फक्र की बात क्या हो सकती है। प्रगति की मां संगीता कुमारी ने कहा कि उनकी बेटी ने उनका सर फक्र से ऊंचा कर दिया है।

वहीं प्रगति की सफलता पर प्रगति के स्कूल के डायरेक्टर गौतम सिन्हा ने बताया कि उनके लिए यह गौरव की बात है, कि ब्राइट करियर की बेटी प्रगति 2nd टॉपर में शामिल है। प्रगति शुरुआत से ही एक होनहार और मेहनती छात्रा रही हैं। उन्हें पहले से उम्मीद था कि प्रगति CBSE के परिणामों में अपनी जगह बनाएगी।


Copy