महिला का पेड़ से लटका मिला शव:इलाके में सनसनी : ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान थी मृतका

Edited By:  |
MAHILA KA TREE ME  JULTA  MILA SAV MAHILA KA TREE ME  JULTA  MILA SAV

GUMLA:-गुमला के घने जंगल के बीच पेड़ से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस शव को जब्त कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अऩुसार महिला का शव घाघरा थाना क्षेत्र के डुको पतराटोली जंगल से मिली है।महिला का शव पेड़ से फाँसी पर लटकी हुई मिली है।पुलिस द्वारा मॉतक का फोटो शेयर किये जाने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है।मृतक की पहचान पुसो दारी गम्हरिया निवासी समुति देवी की रूप में किया गया है।मृतक के पिता चरवा उराव ने घाघरा थाना पहुंचकर अपनी बेटी के शव की पहचान की है।पिता चरवा उराव ने बताया उसकी पुत्री अपने पति के मानसिक स्थिति खराब के कारण ससुराल के बजाय एक वर्ष से अपने बच्चो के साथ नैहर में हमलोगों के साथ गम्हरिया में ही रह रही थी।उसका ससुराल आना जाना बंद हो गया था।वही किसी बात को लेकर घर मे बच्चो को डांट डपट की जिसपर परिजनों द्वारा उसे डांटने से मना किया गया।इसका वह बुरा मान गयी और सुमति घर से बिना कुछ कहे निकल गई थी।वह डुको गांव में किसी पहचान वालो के घर रुकी। 2 से तीन दिन रुकने के बाद रिश्तादार ने उसे घर जाने कहा गया,जहां वह डुको से निकली लेकिन अपने घर नहीं पहुंची।इस बीच वेलोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे और पुलिस से सूचना मिलने के बाद उन्हें अपने बेटी के मौत की सूचना मिली है।

वही घाघरा थाना प्रभारी आकाश पांडेय ने बताया कि मृतक की फोटो ग्रुप के माध्यम से शेयर किया गया।जिसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस परिजन को शव सौंपकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


Copy