Hindi News / श्राद्धकर्म के भोज में जमकर बवाल, 5 की हालत गंभीर

मांगी दही तो हुई कुटाई : श्राद्धकर्म के भोज में जमकर बवाल, 5 की हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
maangi dahi to hui kutai maangi dahi to hui kutai

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां श्राद्ध कर्म के भोज में दही नहीं मिलने से नाराज पड़ोसियों ने भोज के आयोजन करने वाले लोगों पर गर्म चावल और उसका गर्म पानी फेंक दिया जिससे करीब महिला बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मसराज गांव का बताया जा रहा है जहां लल्लू कुमार साह की चाची की मौत हो गई थी। मौत के बाद सोमवार की रात श्राद्ध कर्म का भोज का आयोजन किया गया था इस दौरान आरोप है कि भोज खाने के दौरान दही खत्म हो गया था इसको लेकर कृष्णा कुमार और कई युवकों ने आयोजक के साथ गाली-गलौज करने लगा और इसके बाद गर्म पानी और चावल का गर्म पानी महिलाओं बच्चों पर फेंक दिया। इस घटना में 10 लोग जख्मी हो गए। 5 को गंभीर हालत में सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है।

वहीँ परिजनों ने बताया कि महिला के मौत के बाद श्राद्ध कर्म का भोज का आयोजन किया गया था भोज में गांव के ही कृष्णा कुमार और कुछ युवकों ने दही की मांग की तो लोगों के द्वारा कहा गया कि घर से लाकर दिया जा रहा है इतने में युवक लोग नाराज हो गया गाली गलौज करने लगा और उसके बाद चावल और गर्म पानी फेंक दिया जिससे 10 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। जानकारी मिल रही है कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।