Bihar : नवादा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जयंती


NAWADA :नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अंकरी में गुरुनानक देव और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरुनानक देव जी की 555वीं जयंती के साथ-साथ धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को विद्यालय परिवार ने बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया, जहां उनके चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया।
वहीं, विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बड़ी ही गंभीरता से प्रकाश डाला। गुरु नानक की समानता, प्रेम, सेवा, और ईमानदारी के सिद्धांतों पर जोर देने वाले एवं जनजातियों के अधिकारों के संरक्षण एवं देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिन को मनाते हुए विद्यालय में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इस आयोजन के दौरान विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने जनजातीय गीत गाए तो कई ने आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किए। नौंवी के छात्र प्रतीक कुमार ने बिरसा मुंडा के रूप में भाव प्रस्तुति किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. गोपाल प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को इन महापुरुषों के व्यक्तित्व को जीवन में आत्मसात करने का संदेश भी दिया।