GOPALGANJ:-बड़ी खबर गोपालगंज से है,जहां सीएसपी संचालक से लाखों की लूट हुई है और दो लोगों को गोली मार दी है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है और पुलिस के साथ ही मौके पर आमलोगों की भीड़ जमा हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार लूट और गोलीबारी की घटना श्रीपुर ओपी थाना थाना के मिश्रबतरहां पेट्रोल पंप के समीप हुई है.बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लाखों रूपये की लूट की है और भागने के दौरान अपराधियों ने दो युवकों को गोली भी मार दी .इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है.गोली लगे युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
