चंदनकियारी प्रखंड अन्तर्गत सिमरकुडी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मध्याह्न भोजन में छिपकली गिरने सें विद्यालय के बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाने पर एक बच्चें की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। इसकी सूचना मिलने पर प्रमुख निवारण सिंह चौधरी,चंदनकियारी सीएचसी के टीम एवं बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार सिमरकुडी गांव पहुंचे। जहां अजय कुमार मांझी के 8 बर्षियों पुत्र पिन्टु कुमार मांझी गंभीर होने सें चंदनकियारी सीएचसी में एडमीट कराया गया। पिन्टु की इलाज सीएचसी में चल रहा हैं।

सीएचसी के टीम द्वारा अन्य बच्चों को जांच के उपरांत दावा दिया गया। इस दौरान चिकित्सक ने कहा कि मध्याह्न भोजन में घरेलू छिपकली गिरने सें मध्याह्न भोजन खाने से बच्चें की स्थिति डर सें गंभीर हो गई हैं।अन्य बच्चों की स्थिति सामान्य हैं।जानकारी के बताया गया कि जब विद्यालय के सभी बच्चों ने मध्याह्न भोजन कर रहे थें। उसी बीच खाना बांटते समय छिपकली मिली।तब तक कुछ बच्चे खाने खा लिये थे.

