NAWADA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है. उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस भी लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में नवादा जिले के कौआकोल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. कार के अंदर तहखाना बनाकर शराब की सप्लाई की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि छापेमारी में कार से तकरीबन 141 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है. तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब कारोबारी रोह थाना क्षेत्र के महकार गांव के निवासी उमेश यादव का पुत्र कौशल कुमार बताया जाता है. फिलहाल गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है.
