PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकबार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक राबड़ी आवास पर दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 15 मिनट तक बात हुई है। इस मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। लालू प्रसाद से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर अपने आवास के लिए रवाना हो गये।
रविवार को भी राबड़ी आवास पहुंचे थे सीएम नीतीश
गौरतलब है कि रविवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार की मुलाकात लालू प्रसाद से नहीं हो पायी थी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद राजगीर के लिए रवाना हो गये थे।
