रांची: झारखंड की सपना कुमारी का चयन10फरवरी से अस्ताना काजिकिस्तान में आयोजित हो रही दसवीं इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में हुआ है.10से12फरवरी2023तक चलने वाले इस इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में26सदस्य भारतीय टीम की घोषणा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा की गई है जिसमें13पुरुष और13महिला सदस्य शामिल है.
इसमें झारखंड की सपना के अलावे ओलंपियन तेजिंदर पाल सिंह तूर और 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली ज्योति याराजी भी शामिल है. सपना का चयन 60 मीटर बाधा दौड़ में हुआ है. सपना के भारतीय दल में चयन होने से झारखंड के खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है.
