रांची:राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार यानी 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय एक्सपो उत्सव का शुभारंभ हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 7 अक्टूबर तक होने वाले इस एक्सपो उत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्यपाल ने वहां अलग-अलग लगे स्टॉल का अवलोकन किया.
मोरहाबादी मैदान में हो रहे एक्सपो उत्सव में इस बार कुल 410 स्टॉल लगे हैं. करीब 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में आयोजित हो रहे एक्सपो उत्सव में अलग-अलग कंपनियों और कारोबार से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं. यहां देशभर से स्टॉल धारक पहुंचे हैं जहाँ एक छत के नीचे सभीतरह के सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. खरीददारी के साथ लोगों के मनोरंजन और विभिन तरह के ब्यंजन भी यहां लोगों को मिलेंगे.
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा हमारी पहचान सिर्फ झारखंड नहीं, बल्कि देश दुनिया तक के बाजारों तक पहुंच रही है. मैं समझता हूं इस दिशा में झारखंड आगे बढ़ रहा है. हमारे तसर सिल्क का देश और विदेशों में भी पहचान है जिसकी मांग भी है. आज व्यापार की दुनिया तेजी से बढ़ रही है. ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया में व्यापार की सीमाओं में काफी व्यापक बना दिया है. आज ऑनलाइन खरीदारी के प्रति भी लोगों में रुचि बढ़ी है.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-
