खगड़िया में कांग्रेस ने निकाला विजय रैली : PM का खेती कानून रद्द करने का फैसला है स्वागत योग्य

Edited By:  |
khagaria me kangres ne nikala vijay really khagaria me kangres ne nikala vijay really

खगड़िया में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला कार्यालय से विजय रैली निकाला है। कांग्रेस ने यह विजय रैली पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा तीन खेती कानून को निरस्त करने के ऐलान के खुशी निकाला है। कांग्रेस के सदर विधायक छत्रपति यादव की अगुवाई में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अपने - अपने हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर पूरे खगड़िया शहर में भ्रमण किया।

इस दौरान नेताओं ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में नारे भी लगाए। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन खेती कानून रद्द करने का पीएम का ऐलान स्वागतयोग्य है। कांग्रेस के चरणबद्ध प्रदर्शन और दिल्ली में किसानों के द्वारा पिछले 1 साल से जारी आंदोलन का नतीजा है की केंद्र की मोदी सरकार को झुकना ही पड़ा। इतने जतन करने के बाद आख़िरकार किसानों का आंदोलन सफल हुआ है।

वहीँ पूरे देशभर में रैलियों और सभाओं का आयोजन किया गया। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा कि देश की जनता को समझ में आ गया है कि बीजेपी की हार के आगे ही देश की जीत है और अब 700 कृषकों की मौत एवं किसानों के दमन के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने अपने कैडर से राज्य और जिला मुख्यालयों पर किसानों की ओर से किसान विजय रैलियों, किसान विजय सभाओं का आयोजन किया है।