भूमि विवाद में खूनी संघर्ष : दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी, युवक की मौत से सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
khagadia bhumi vivad me khuni sangharsh khagadia bhumi vivad me khuni sangharsh

खगड़िया : खबर है खगड़िया से जहां भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।


मामला खगड़िया के पसराहा थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां बंदेहरा गांव में सोमवार सुबह भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी पंकज कुमार की मौत हो गई जबकि नंद किशोर सिंह घायल हुआ है। आननफानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जाता है भूमि को लेकर पंकज कुमार का अपने पाटेदार से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में विवाद में आज घटना हुई है। इन सब के बीच गोगरी DSP मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। गोगरी DSP ने कहा कि पटेदार से हुए भूमि विवाद में चाकू से हुए हमले में एक की मौत हुई है और एक घायल हुआ है।


Copy