रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में फिर 3 बसों में आग लग गई है. इससे पहले बस स्टैंड में खड़ी 5 बसों में लगी आग ठीक से बुझी भी नहीं थी कि तीन और बसों में आग लग गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अग्निशमन की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है.
आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार खादगढ़ा बस स्टैंड में धू धू कर बसें जल रही है. आग कैसे लगी इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है.अभी तक आशंका जताई जा रही थी कि किसी ने साजिश के तहत आग लगाई है. अब इस आशंका को बल मिल रहा है.
कांटाटोली बस स्टैंड में गुरुवार दोपहर पांच बसों में आग लग गई. आनन फानन में लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया. मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक चार बस जलकर राख हो चुकी थी. जबकि पांचवीं बस पूरी तरह जलने से बच गई. अभी इन बसों की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से वहां खड़ी तीन बसों में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है.
