रांची :झारखंड में आरजेडी पहले से बहुत कमजोर है. जिसका कारण सिर्फ राज्य में एक विधायक वाली पार्टी बनकर रह गयी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के अंदर का विवाद आज पटना पहुंच गई है. करीब एक महीना पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को पार्टी से निलंबित करने के लिए पलामू जिलाध्यक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. इसके साथ ही जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू भुइँया अपने दर्जनों समर्थकों के साथ तख्ती बैनर लेकर पटना पहुंच गए हैं.

पटना पहुंचे आरजेडी से निलंबित नेता मोहन विश्वकर्मा ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पर राज्य में पार्टी को कमजोर करने,तानाशाही रवैया अपनाने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की हैं. पटना से मिली जानकारी के मुतबित पलामू के दोनों नेताओं से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाक़ात हुई है. दोनों नेताओ की बात बारीकी से सुनने के बाद असावश्न दिया है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सभी बातो को रखा जायेगा और पार्टी हित में उचित निर्णय लिया जायेगा.
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी की गोपनीयता भंग करने का लगा था आरोप
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पलामू जिला राजद अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा पर पार्टी की गोपनीयता को भंग करने का आरोप लगा था. जिसकी वजह से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू भुईयां को भी पद से हटाया गया था. वही मोहन विश्वकर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह पार्टी नेताओं के खिलाफ गाली गलौज और धमकी देते करते नजर रहे थे.

