बुंडू थाना क्षेत्र में टायर दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए टाटा मैजिक को भी जब्त कर लिया गया है।
डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को बुंडू के बिरसा मोड़ के पास स्थित एक टायर दुकान में चोरी हुई थी। दुकान से टायर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, इन्वर्टर और बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया। टीम की कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए टायर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, इन्वर्टर और बैटरी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
