चतरा पुलिस अधीक्षक, अनिमेष नैथानी के निर्देश पर वशिष्ट नगर जोरी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक-पार्सल पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को जोरी थाना गेट के समीप गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वाहन JH10CD 8835 को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम विकाश कुमार उर्फ विकेश कुमार राय (27 वर्ष), पिता विजय राय, निवासी मढ़ौरा, थाना तरैया, जिला सारण (छपरा), बिहार बताया।तलाशी के दौरान पिकअप वाहन के पीछे बने कंपार्टमेंट से Officer’s Choice कंपनी की 200 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब की कुल मात्रा 1728 लीटर है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के अलावा Redmi A5 कंपनी का एक स्मार्ट मोबाइल फोन और शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।इस मामले में वशिष्टनगर थाना कांड संख्या 135/2026, दिनांक 04.10.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 274/275/3(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:सअनि रमापति कुम्हार, हवलदार रास बिहारी शुक्ला, आरक्षी देववंश कुमार, आरक्षी जितेन्द्र कुमार दास (IRB-03) एवं चालक आरक्षी मनोज कुमार सिन्हा शामिल थे।