झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी पूजनीय माता, स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन की रस्म पूरी की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पारंपरिक वेशभूषा में परिजनों के साथ विधि-विधान और स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन करते हुए नजर आएं।

पारंपरिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप, मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ मिलकर नेमरा गांव में श्राद्ध-कर्म के पांचवें दिन की रस्म को निभाया। इस दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक और शांत नजर आया। अपनी माता को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।बता दें कि स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी मां के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उनके परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।