जमशेदपुर में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में मणिपुर से कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर 'आक्रोश प्रदर्शन' किया गया।
.वहीं प्रदशन के दौरान कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्त्ता आपस मे भिड़े और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी किया गया।... दोनों तरफ से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल।वहीं कांग्रेस जिला मुख्यालय में कांग्रेस महिला मोर्चा ने भी भाजपा महिला मोर्चा का कड़ा विरोध जताया। और कहा भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्त्ता पर पथर बाजी किया जिसमे कांग्रेस के कई लोग घायल हुए हैं।
