विधायक डॉ मेहता ने दूसरे चरण सिलाई मशीन वितरण कार्य का किया शुभारम्भ

पलामू : पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता ने अपने मौर्या फॉर्म हाउस पर दूसरे चरण में रविवार को सतबरवा प्रखंड के धावाडीह, बोहिता, घुटुवा, रेवारातू पंचायत सहित तरहसी प्रखंड के टरिया पंचायत के सभी जेएसएलपीएस से जुडी महिलाओं को सिलाई मशीन के साथ अंगवस्त्र दिया. उससे पहले विधायक डॉ. मेहता ने सिलाई मशीन वितरण कार्य का दीप जलाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की.

विधायक डॉ मेहता ने दूसरे चरण सिलाई मशीन वितरण कार्य का किया शुभारम्भ

पांकी विधायक डॉ. मेहता ने कहा की पांकी विधानसभा के 72000 हजार सखी मंडल कि बहनो को आजीविका संवर्द्धन के लिए ये सम्मान विधायक मद कि राशि से देकर विधायक मद कि राशि क्या होती है, उससे अवगत कराया. साथ ही सम्बोधन में कहा की अब हमसभी का एक ही उमीदवार होगा और वह कमल फूल छाप होगा.