झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक (JAC) बोर्ड ने लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिन विद्यार्थियों का फॉर्म किसी कारणवश अभी तक नहीं भरा जा सका था, उनके लिए परिषद ने एक और सुनहरा मौका दिया है। वहीं, अगर कोई छात्र 14 दिसंबर तक भी फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो उसे विलंब शुल्क यानी Late Fine के साथ आवेदन करने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए 15 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर 2026 तक की तारीख निर्धारित की गई है।
बता दें कि इससे पहले जैक की ओर से बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर तय की गई थी। लेकिन कई स्कूल-कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से यह बात सामने आ रही थी कि तय समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।छात्रों के भविष्य और उनकी परेशानी को देखते हुए परिषद ने यह संवेदनशील फैसला लिया है और फॉर्म भरने की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। इस फैसले से झारखंड के हजारों मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैक की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की पूरी संभावना है।
इसलिए, यदि आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो समय पर फॉर्म भरना आपके लिए अनिवार्य है। मेरी सलाह यही होगी कि आप 15 दिसंबर या लेट फाइन का इंतजार बिल्कुल न करें। अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें और 14 दिसंबर से पहले हर हाल में अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आपका समय और पैसा दोनों बच सके।परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल और अन्य दिशा-निर्देश परिषद द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे।
