बेड़ो थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार मारुति वैन की चपेट में आने से पांचवीं कक्षा की छात्रा सुचिता कुमारी की मौत हो गई। छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से जा रही थी।बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं पैदल ट्यूशन जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही मारुति वैन ने सुचिता को टक्कर मार दी। हादसे में सुचिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रही दो छात्राएं बाल-बाल बच गईं।

सुचिता नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए तैयारी कर रही थी। 28 नवंबर को उसकी परीक्षा थी। परीक्षा से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन जप्त कर लिया है।