JHARKHAND NEWS : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने ‘एआई के युग में सीखना - विद्यार्थियों को वास्तव में क्या जानना चाहिए?’ विषय पर किया कार्यक्रम आयोजित
रांची:अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की दृष्टि एवं मिशन के अनुरूप तथा फाउंडर प्रेसिडेंट एवं चांसलर के आशीर्वाद सेअमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC)के तत्वावधान में अंग्रेजी अध्ययन एवं अनुसंधान विभाग द्वारा 11 मई 2026 को‘एआई के युग में सीखना: विद्यार्थियों को वास्तव में क्या जानना चाहिए?’विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की.
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की सहायक प्राध्यापक तन्निशा कुंडू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही. उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)के सुपरवाइज्ड,अनसुपरवाइज्ड तथा रिइनफोर्समेंट लर्निंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने कहा, “मशीनें पैटर्न पहचानने,डाटा प्रोसेसिंग तथा ऑप्टिमाइजेशन में अत्यंत सक्षम होती हैं.”





