राँची के मोरहाबादी मैदान में सज चुका है JCI Expo Utsav 2026, जो इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, खूबसूरत और रोमांचक है.इस एक्सपो की सबसे खास बात ये है कि इस बार फूड जोन का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है, जहाँ आपको एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन और स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही, ऑटोमोबाइल सेक्शन को भी इस बार काफी भव्य रूप दिया गया है। देश-विदेश की नामी कंपनियों के नए वाहन और ऑटोमोबाइल से जुड़े लेटेस्ट प्रोडक्ट्स यहाँ ऑटो लवर्स के लिए मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। वक्त के साथ बदलते ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए इस साल एक्सपो में डिजिटल मार्केटिंग पर भी खास जोर दिया गया है।

कई कंपनियां आधुनिक डिजिटल माध्यमों और टेक्नोलॉजी के जरिए अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को लोगों तक पहुँचा रही हैं, जिससे विजिटर्स को एक हाई-टेक अनुभव मिल रहा है। शॉपिंग के शौकीनों के लिए तो ये किसी जन्नत से कम नहीं है! एक ही छत के नीचे आपको हजारों तरह के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मिल रही हैं, वो भी ब्रांड्स के खास ऑफर्स और डिस्काउंट्स के साथ। यानी खरीदारी के साथ-साथ आपके पास बचत करने के भी ढेरों विकल्प हैं। यहाँ शॉपिंग के अलावा खान-पान, फन गेम्स और मनोरंजन का पूरा इंतजाम है। टिकट की कीमत मात्र ₹30 रखी गई है।